बक्सर: नोडल पदाधिकारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा पदाधिकरी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत जिलें में पंचायत स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता एवं उपलब्धि प्राप्त करने हेतु विभिन्न योजनाएँ संचालित है, जो निम्नवत है:-
मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत एकलव्य राज्य आवासीय वॉलीबॉल (बालक) प्रशिक्षण केन्द्र एमपी उच्च विद्यालय बक्सर में संचालित है. राज्य के उदीयमान विद्यालय खेल प्रतिभा की खोज करना जिनकी उम्र सीमा 12 वर्ष से ऊपर एवं 14 वर्ष से कम हो.
खेलो इंडिया अंतर्गत बक्सर जिलें के स्वामी विवेकानन्द मध्य विद्यालय, रघुनाथपुर में गैर आवासीय कबडडी प्रशिक्षण केन्द्र (बालक/बालिका) संचालित है. जिलें के उदयीमान विद्यालय खेल प्रतिभा की खोज करना जिनकी उम्र सीमा 12 वर्ष से ऊपर एवं 14 वर्ष से कम हो.
खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के द्वारा गैर आवासित प्रशिक्षण केन्द्र हॉकी खेल (बालक/बालिका) हेतु योजना एमपी उच्च विद्यालय बक्सर में संचालित किया जाना है. जिलें के उदयीमान विद्यालय खेल प्रतिभा की खोज करना जो कि केन्द्र के 02 किलोमीटर के अंदर विद्यालय में अध्ययनरत हो जिनकी उम्र सीमा 12 वर्ष से ऊपर एवं 14 वर्ष से कम हो.