मातृ शक्ति सम्मेलन में महिलाओं का समाज में बढ़ते भागीदारी, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती रूचि पर हुई चर्चा

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

महिलाओं को किया गया सम्मानित, माता सीता से लेकर द्रौपदी तक ने समाज की हर चुनौतियों का सामना की

सम्मानित अतिथियों को प्रदान किया गया अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह

बक्सर. मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन महिला समन्वय भोजपुर विभाग की विभाग संयोजिका एवं राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाही का ओम ज्योति भगत द्वारा बक्सर की पावन भूमि पर रविवार को आर्शीवाद बैंक्विट हॉल मे किया गया ।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ विनीता सिंह सहाय जी प्रांत संयोजिका डॉ पूनम सिंह जी डॉ कनक लता जी, ओम ज्योति भगत जी द्वारा दीप प्रज्वलित की गई। उसके बाद सरस्वती शिशु मंदिर की बच्चियों द्वारा अतिथियों का स्वागत गान गाकर स्वागत की गई।

- Advertisement -

मंच पर सम्मानित अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन व स्वागत किया गया। वही कार्यक्रम का संचालन वंदना भगत ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर विनीत सिंह सहाय ने महिलाओं का समाज में बढ़ता भागीदारी व शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती रुचि पर चर्चा की समाज के सतत विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है।

महिलाओं की समझ में वर्तमान में बढ़ती चुनौतियों पर भी चर्चा किया गया। प्रांत संयोजिका डॉ पूनम सिंह ने महिलाओं की विशिष्टता की विशेष चर्चा की किस प्रकार महिलाएं समाज में विपत्ति व परेशानी से जूझते हुए भी सारे कार्यों का निर्वहन बहुत सुंदर रूप से करती हैं।

उन्होंने महिलाओं के इस जिक्र में माता सीता से लेकर द्रौपदी की अन्य चुनौतियों से गुजरते हुए किस प्रकार एक महिला इज्जत को बनाए रखी उसका बहुत सुंदर जिक्र किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह कार्य वाहिका सुनीता हाल्देकर जी, वर्षा पांडे, डॉ पूनम सिंह, ओम ज्योति भगत के द्वारा किया गया।

ओम ज्योति भगत ने लोगों का प्यार भीड़ अपनापन से भाव विभोर हो गई और शायद उन्हें भी इस चीज की एहसास नहीं होगी की इतनी भारी संख्या में महिला बहने शामिल होगी। सभी ने जमकर इस कार्यक्रम की चर्चा की और कार्यक्रम की समाप्ति वंदे मातरम गीत के द्वारा की गई।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें