मध्य विद्यालय भालूहीपुर में बाल दिवस, बच्चों ने किया ” बच्चों से प्यार” नाटक प्रस्तुत

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

आरा : नगर के मध्य विद्यालय भालूहीपुर में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका संचालन अध्यापक शशिकांत पाण्डेय ने करते हुए सर्वप्रथम शिक्षा समिति के अध्यक्ष दीपू जी, सचिव सुनीता देवी, प्रधानाध्यापिका कहकसा फातिमा और सभी शिक्षक गण द्वारा माला और पुष्प अर्पित संयुक्त रूप से किया गया। इसके बाद बच्चों द्वारा चाचा नेहरू जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में केक काटकर बाल दिवस कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। जिसके बाद बच्चों द्वारा नाटक भाषण चुटकुले मुहावरे कविताएं प्रस्तुत की गई। जिसमें चाचा नेहरू का अवलोकन सभी प्रस्तुति में वर्णित हुआ।

चाचा नेहरू के आदर्शों को बच्चों से प्यार नामक नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें सीता कुमारी, तुलसी कुमारी, रानी कुमारी, प्रिय कुमारी, श्वेता कुमारी, अस्मिता कुमारी, खुशबू कुमारी, नंदनी कुमारी, मधु कुमारी, मंजू कुमारी, रवि प्रकाश लोगों ने इस नाटक का मंचन विधिवत तरीके से किया, जो हमारे आगंतुक शिक्षक और सभी बच्चों का मन मोह लिया। जिसमें लगा कि सचमुच नेहरू जी ने बच्चों के बीच में रहने का संदेश दिया और सच में वह चाचा थे और चाचा नेहरू सभी बच्चों के दिल में बसे और कुछ बच्चों ने देश भक्ति गीत गाकर सभी के बीच में समा बांध दी।

अध्यक्ष ने बच्चों के बीच में अपना संदेश देते हुए कहां कि बच्चे अपने कार्य में आगे बढ़े, आगे बढ़े और चाचा नेहरू की शब्द मार्ग पर बढ़ते रहें। हमारा साथ हरदम रहेगा। आप सुबह की हर कमी को मैं पूरा करने का कोशिश करूंगा। वही सचिव सुनीता का सहयोग अमूल्य रहा। जिन्होंने तबीयत खराब होते हुए भी समय निकाली और बच्चों के बीच में अपना चॉकलेट बाट कर प्यार लुटाई और उन्होंने एक चाचा नेहरू जिंदाबाद का गीत गई जो कि हम लोगों के बीच में लोकप्रियता का समा बांधा। श्री पांडे जी ने सभी बच्चों को शुभाशीष दिए और धन्यवाद कहे कि सभी सच्चे हमारे कारगर हैं और अथक प्रयास करें और आगे बढ़े।

मेरा जहां तक साथ होगा, जहां तक जरूरत होगा, वहां तक में मरते दम तक साथ देंगे। आप सब केवल सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ाएं और सीखे। धन्यवाद ज्ञापन अनीता सिंह, सभी बच्चे शिक्षकों और अध्यक्ष सचिव को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद दी और इसके बाद सभा की समाप्ति का घोषणा किया गया। इस अवसर पर बच्चों को कॉपी व कलम के साथ चॉकलेट बांटा गया। इस अवसर पर मो. साजिद, विपुल, दीपक कुमार उर्फ दीपू जी, शशिकांत पाण्डेय, सबीना, अनीता सिंह, सुनीता देवी व छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें