ब्रह्मपुर महोत्सव, विश्वामित्र महोत्सव एवं बिस्मिल्लाह खां महोत्सव आयोजन को लेकर हुई बैठक

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

ब्रह्मपुर महोत्सव 14.02.2024, बिस्मिल्लाह खां महोत्सव 21.02.2024 एवं विश्वामित्र महोत्सव 28.02.2024

बक्सर (खुशी पांडेय). डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में ब्रह्मपुर महोत्सव, विश्वामित्र महोत्सव एवं बिस्मिल्लाह खां महोत्सव 2024 के आयोजन हेतु जिला स्तरीय बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में हुई. बैठक में ब्रह्मपुर महोत्सव के आयोजन हेतु 14.02.2024, बिस्मिल्लाह खां महोत्सव के आयोजन हेतु 21.02.2024 एवं विश्वामित्र महोत्सव के आयोजन हेतु 28.02.2024 हेतु सहमति दी गई.

ब्रह्मपुर महोत्सव हाई स्कूल ब्रह्मपुर के प्रांगण में, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां राज हाई डुमरांव के प्रांगण में एवं विश्वामित्र महोत्सव किला मैदान बक्सर में आयोजित किया जाएगा. तीनों आयोजनों में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति हेतु प्राथमिकता देने हेतु कहा गया. बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें