बक्सरबिहार

ब्रह्मपुर प्रखंड के नैनीजोर में डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण किया, ग्रामीणों से स्थानीय समस्याओं को सुना

बक्सर। गंगा नदी में बढे जलस्तर के मद्देनजर गुरुवार को डीएम अंशुल अग्रवाल के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड के नैनीजोर में स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं उपस्थित ग्रामीणों से स्थानीय समस्याओं को सुना गया।

निरीक्षण के क्रम में प्रबौद्धपुर एवं बलुआ घाट में कटाव होने की जानकारी प्राप्त हुई। अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर को निर्देश दिया गया कि उक्त स्थल की अविलंब जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही निर्देश दिया गया कि कार्यपालक अभियंता, बाढ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर को बाढ़ के संबध में अवगत कराते हुए कटाव को रोकने हेतु निरोधात्मक कार्य करेंगे।

कार्यपालक अभियंता, बाढ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर द्वारा बताया गया कि सभी असुरक्षित स्थलों पर सैंड बैग रखा गया है। अनुमंडल पदाधिकारी, डुमराँव को निर्देश दिया गया कि अपने स्तर से निरोधात्मक कार्य का अनुश्रवण करना सुनिश्चित करेंगे।

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी डुमराँव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमराँव, प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रह्मपुर, अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *