बक्सरबिहारब्रम्हपुर

ब्रह्मपुर के अलावे सिमरी एवं चक्की प्रखंड का चलंत लोक अदालत का कार्यक्रम सम्पन्न

बक्सर/ब्रह्मपुर। ब्रह्मपुर प्रखंड के बीआरसी भवन में संयुक्त रूप से ब्रह्मपुर के अलावे सिमरी एवं चक्की प्रखंड का चलंत लोक अदालत का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। केवल ब्रह्मपुर प्रखंड के कुल 11 वादों का निष्पादन हुआ। जिसमें 10 दाखिल-खारिज और 01 सर्टिफिकेट वाद था।

वहीं सिमरी और चक्की से कोई नहीं पहुंचं। यह अदालत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पटना के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बक्सर के सौजन्य से चलंत लोक अदालत का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधान न्यायाधीश (कुटुम्ब न्यायालय) बलराम सिंह, न्याय सदस्य रुखसाना बेगम,सा कार्यकर्ता प्रभाकर मिश्र, पैनल अधिवक्ता मनोज कुमार श्रीवास्तव, न्यायकर्मी संजीव कुमार, बीडीओ ब्रह्मपुर आशीष कुमार, सीओ खुशबू खातून, थाना प्रभारी, प्रमोद कुमार मिश्र, पीएलवी दीपक कुमार तिवारी मौजूद रहे।

न्यायाधीश बलराम सिंह ने लोगों को बताया कि लोक अदालत बहुत हीं सुलभ और सस्ता न्यायालय है। यहाँ बिना खर्चे के वादों का निष्पादन होता है। आम जनता को इसका लाभ लेना चाहिए। बहुत कम समय में मामलों का निष्पादन दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते, सुलह एवं मध्यस्थता के आधार पर निपटाया जाता है।

पैनल अधिवक्ता मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि लोक अदालत का जनक न्यायमूर्ति पी.एन.भगवती को जाना जाता है क्योंकि उन्होंने गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में विचार की शुरुआत की थी।1987 में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम संसद द्वारा पारित किया गया जो 09 नवम्बर 1995 को लागू हुआ। लोक अदालत में बिजली,पानी, बैंक ऋण,इंश्योरेंस, दाखिल-खारिज इसके अलावे अन्य तरह के मामलों का निष्पादन सुलह एवं समझौते के आधार पर त्वरित निष्पादन किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *