नालंदा (बिहारशरीफ)बिहार

बौद्ध सर्किट को जोड़ने वाला राजगीर का पर्यटन मार्ग निर्माण का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बिहारशरीफ/ अविनाश पांडेय:नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी द्वारा ब्राह्मण कार्यक्रम के दौरान नालंदा जिला अंतर्गत नूरसराय-अहियापुर- सिलाव होते हुए एन० एच० -82 सालेपुर से राजगीर तक 4 लेन हाईवे (बौद्ध सर्किट को जोड़ने वाला राजगीर का पर्यटन मार्ग) के निर्माण कार्य के लिए संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। परियोजना का नाम :- नालन्दा जिलान्तर्गत नूरसराय-अहियापुर-सिलाव होते हुए एन० एच० -82 सालेपुर से राजगीर तक 4 लेन हाईवे (बौद्ध सर्किट को जोड़ने वाला राजगीर का पर्यटन मार्ग) के निर्माण कार्य।
परियोजना की संक्षिप्त विवरणी निम्न प्रकार है:
प्रशासनिक स्वीकृति की राशि :-मो 862.63 करोड रूपए ।

  1. सड़क की लंबाई :- 27.10 कि०मी०
  2. सड़क की चौड़ाई – 8.75m x 2 paved road (Median 2-5 m)
  3. ROB :- 01
  4. फ्लाईओभर :- (i) Trumpet का निर्माण राजगीर में NH-120के Junction पर
    (ii) एक फ्लाईओभर का निर्माण SH-78 के Junction पर
    (iii) एक फ्लाईओभर का निर्माण NH-33के Junction पर
  5. Cross Drainage Structure -101 विवरणी एवं उपयोगिताः
    इस परियोजना के निर्माण से पटना से राजगीर (बिहार का पर्यटन केन्द्र) आनेवाले यात्रियो को एक वैकल्पिक 4 लेन मार्ग मिलेगा जिससे सिलाव और राजगीर एन० एच०-120 पर जाने का मार्ग सुगम हो जाएगा। इस पथ के निर्माण से इस क्षेत्र में औधोगिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास में प्रगति होगी साथ ही इस क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा ।

जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि इस परियोजना का निर्माण कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ करना सुनिश्चित करेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *