डुमरांव। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अहिरौली बक्सर के कैलाशपति सभागार में भारतीय जनता पार्टी जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह बक्सर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी स्व. अजय चौबे के आसमायिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह एवं संचालन निर्भय राय ने किया।
श्रद्धांजलि सभा में सभी वक्ताओं ने उनके साथ बिताए गए राजनीतिक सफर एवं जनहित में उनके द्वारा किए गए आंदोलनात्मक कार्यों की चर्चा की। उनके आंदोलन की ही देन है बक्सर के शांति नगर एवं विश्वामित्र नगर बस्ती। इस प्रकार के उनके द्वारा किए गए जनहित कार्यों को वक्ताओं ने तरह-तरह से याद किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करने वालों में राजवंश सिंह बक्सर लोकसभा संयोजक, प्रदीप दुबे पूर्व प्रत्याशी बक्सर विधानसभा, राजेश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मिठाई सिंह, मीना सिंह कुशवाहा, पूनम रविदास, मदन जी दुबे, प्रतिभा सिंह पूर्व प्रत्याशी डुमरांव विधानसभा, श्रीमन नारायण तिवारी शामिल रहें।
कार्यक्रम में इन्द्रलेश पाठक, पिंकी पाठक, दुर्गावती चतुर्वेदी, जयप्रकाश राय, धनंजय राय, शिला त्रिवेदी, संध्या पांडे उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, सुनील कुमार, राजीव कुमार राजु तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।