spot_img

प्राथमिक विद्यालय जनकबाग कुल्लाखास कस्बा में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों ने मनमोहा

यह भी पढ़ें

कस्बा (पूर्णिया)। प्राथमिक विद्यालय जनकबाग कुल्लाखास कस्बा में कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षिका पूजा बोस द्वारा बच्चों को संबोधित किया गया कि कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व क्यों मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार इस बार विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया।

कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर स्कूलों में तरह-तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूलों में भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा, मित्रता, जीवन दर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए बच्चों को अच्छी बातें सिखाई गई। इस त्योहार को लेकर बच्चों में खास उत्सुकता रहती है। छोटे बच्चों को श्री कृष्ण के रूप में तैयार किया गया। कई छोटी लड़कियां राधा-रानी बनी।

बच्चों को बताया गया कि कई राज्यों में इस त्योहार को बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। एमपी, यूपी, बिहार, गुजरात आदि राज्यों में इस त्योहार पर खास आयोजन किया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भारत में धूम धाम से मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो हिंदू माह श्रावण के कृष्ण पक्ष के आठवें दिन मनाया जाता है।

यह दिन भगवान कृष्ण के जन्म का प्रतीक है। लोग इसे खुशी से मनाते हैं। रात के समय कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, गुजरात और अन्य राज्यों में इस उत्सव को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान् विष्णु के भगवान कृष्ण अवतार की विशेष पूजा की जाती है। माना जाता है कि उनका जन्म भारत के मथुरा में भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को आधी रात में हुआ था।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो भगवान श्री कृष्ण के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। भगवान कृष्ण ने हमें प्रेम, करुणा, और न्याय के मार्ग पर चलने का उपदेश दिया। श्री कृष्ण के जन्म की कहानी अद्भुत है, जो हमें उनकी शक्ति का एहसास कराती है। भगवान कृष्ण ने अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना किया और हमें सिखाया कि कैसे साहस और स्थिरता से जीवन की कठिनाइयों का सामना करना चाहिए।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हमें भगवान कृष्ण के उपदेशों को याद करना चाहिए और उनके जीवन को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। इसमें विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका का उपस्थित थे। जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापिका कला देवी एवं प्राथमिक विद्यालय पठान टोला कसबा से प्रधानाध्यापक संतोष कुमार रमन एवं सभी शिक्षिकाएं अजीना खातून, अनिता कुमारी, अर्चना कुमारी, पूजा बोस, शाजिया परवीन, खुशबू कुमारी उपस्थित थे।

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें