परशुराम चतुर्वेदी ने किसानों के लिए दी शहादत, बेकार नहीं जाएगी : अश्विनी चौबे

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

बक्सर। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि परशुराम चतुर्वेदी हमेशा कहा करते थे कि किसानों के लिए मैं अपनी जान भी दे दूंगा। नियति का संयोग देखिए.. बक्सर में किसानों पर हुए बर्बरता के खिलाफ उनके नेतृत्व में जिला भाजपा द्वारा निकाली गई आक्रोश यात्रा में वह शामिल थे, उसी दौरान उन्हें हृदयाघात हुआ और वह हम सभी को रोता -बिलखता छोड़कर ईश्वर के चरणों में चले गए। उन्होंने किसानों के कल्याण, हक के लिए शहादत दे दी, यह बेकार नहीं जाएगी। उनके पैतृक गांव महदह से परशुराम चतुर्वेदी की शहादत यात्रा निकाली गई। उनके अंतिम दर्शन को सारा गांव व शहर उमड़ पड़ा।

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे यात्रा में सभी ग्रामीणों, शहरवासियों, कार्यकर्ताओं को दिलासा दिला रहे थे। दुख की इस घड़ी में अभिभावक की तरह साथ खड़े थे। बक्सर से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी के निधन से जिले में शोक की लहर है। सभी दलों के नेता शोक संतप्त है। उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही सोमवार की शाम केंद्रीय मंत्री उनके गांव बक्सर पहुँच परशुराम चतुर्वेदी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनके निधन से पार्टी ने एक निष्ठावान कार्यकर्ता और बक्सर ने एक संवेदनशील जन-नेता खो दिया। उनका आकस्मिक निधन मेरे तथा बक्सर की जनता के लिए अपूर्णीय क्षति है।

उनकी शुभ यात्रा निवास स्थान महदह से आरंभ होकर अंबेडकर चौक मॉडल थाना मेन रोड होते हुए शहीद भगत सिंह पार्क पीपरपति रोड होते हुए श्मशान घाट तक गई मंत्री जी के साथ प्रदेश के नेता नागेंद्र प्रसाद पूर्व एमएलसी सुशील सिंह पूर्व एमएलसी प्रदीप दुबे प्रदीप राय अमरेंद्र पांडे कौशल कुमार सुदामा पांडे सत्येंद्र कुमार राणा प्रताप सिंह विनोद राय सभी पूर्व अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता प्रदेश पदाधिकारी सहित हजारों की हजारों संख्या में लोग अश्रपूण विदाई यात्रा कर रहे हैं

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें