बक्सरबिहारब्रम्हपुर

निर्वाचन सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के निमित मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष कैंप का किया गया निरीक्षण

बक्सर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर निर्वाचन सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के निमित मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष कैंप का निरीक्षण किया गया।

जिला पदाधिकारी के द्वारा 199 ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय पुरवा, मध्य विद्यालय योगियां, मध्य विद्यालय देवकुली एवं निमेज पंचायत के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

वहां उपस्थित सभी बीएलओ को अब तक प्राप्त किए गए 18-19 आयु वर्ग के मतदाता एवं महिला मतदाताओं से संबंधित प्रपत्र 6 संग्रहण की स्थिति की जानकारी जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा प्राप्त की गई। साथ ही बीएलओ से मतदान केंद्रवार 30, 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं एवं महिलाओं के 40 प्रपत्र 6 संग्रहित कर निर्वाचक सूची में नाम पंजीकृत करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में मध्य विद्यालय देवकुली के सभी छः बीएलओ अनुपस्थित पाए गए। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा उपस्थित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 199 ब्रह्मपुर सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता डुमरांव एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रह्मपुर को उनके विरुद्ध विभागीय नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *