नालंदा (बिहारशरीफ)बिहार

नालंदा : सिगरेट पीने के विवाद पर होटल के सामने फायरिंग करने के आरोप में दो गिरफ्तार

एक कंट्री में पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस बरामद

बिहारशरीफ/ अविनाश पांडेय। बिहार शरीफ शहर के सो सराय थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे के किनारे एक होटल के ऊपर अपराधियों द्वारा सिगरेट पीने के विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। फायरिंग की घटना का सीसीटीवी वीडियो फुटेज बहुत तेजी से वायरल हुआ था।

घटना के तत्काल बाद सहायक पुलिस अधीक्षक नुरुल हक के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

यह जानकारी पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने दी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के कखड़ा गांव निवासी राकेश कुमार के पुत्र गौरव आर्यन उसे गुड्डू एवं वीरमणि यादव के पुत्र भीष्म यादव के रूप में की गई है। इस छापेमारी में सोच रहा है एवं नूरसराय की टीम की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने आरोपितों के पास से एक कंट्री में पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। इसके अलावा इस संबंध में होटल मालिक से पूछताछ की गई है। घटनास्थल से एक खोखा एवं गोली का एक अग्र भाग बरामद हुआ है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों में से एक विषम यादव का आपराधिक इतिहास पाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *