नालंदा – नीतीश कुमार की राजनीति कांग्रेस एवं राजद के खिलाफ रही, तो कैसा महागठबंधन : आरसीपीसिंह 

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

बिहारशरीफ (अविनाश पांडेय) : पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह उर्फ आरसीपी सिंह ने महागठबंधन पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि यहां सबों का अपना-अपना एजेंडा है। तो ऐसे में किस बात का  महागठबंधन जी।  उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की राजनीति कांग्रेस एवं राजद के खिलाफ रही है। महागठबंधन में शामिल तमाम पार्टियों के बीच अपनी खुद की अंडरस्टैंडिंग नहीं है।

शनिवार को बिहारशरीफ भाजपा कार्यालय में आयोजित दही- चूड़ा  सहभोज कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंन उक्त बातें कही। कहा कि जदयू पार्टी ढलान की ओर है।  जदयू के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। अभी पिछले दिनों दरभंगा में करीब दो हजार जदयू के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने कहा कि पहले नीतीश कुमार के शुभचिंतक प्रधानमंत्री के लिए फिर बाद में संयोजक के लिए ढोल पीटते थे। आज इसका नतीजा सबके सामने आ गया है। देश की अलग-अलग 26 राजनीतिक पार्टियों मिलकर महागठबंधन का निर्माण किया था। आज यही महागठबंधन 9 पार्टियों में ही सिमट कर रह गया है।अब देख लीजिए आने वाले दिनों में और कितनी पार्टी यहां से खिसकेंगी।

आज जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का डंका बजाया है, यह देखने व समझने की बात है। आज हमारा देश सूरज एवं चांद पर पहुंच गया है। देश में आर्थिक संपन्नता आई है प्रधानमंत्री का सपना है। पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ हो रही है। आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में केंद्र एवं बिहार में सरकार बनेगी।

- Advertisement -

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक  पार्टी  जिलाध्यक्ष इंजीनियर रविशंकर प्रसाद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफेसर रामसागर सिंह, कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया प्रफुल्ल कुमार, लोकसभा प्रभारी कुमार राघवेंद्र, महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार, उपेंद्र राजवंशी, सूरज चंद्रवंशी, रीना कुमारी, श्याम किशोर सिंह, प्रज्ञा भारती, डॉक्टर आशुतोष कुमार ,साबो देवी, रवि राज, सुधीर कुमार सहित अन्य पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें