क्राइमबिहारबिहार शरीफ

नालंदा : घर में डकैत मचा रहे थे तांडव, पहुंच गई नालंदा पुलिस, रंगे हाथ 1 गिरफ्तार, शेष 4 को छापेमारी टीम ने दबोचा

लूट के 82 हजार कैश व अन्य सामान बरामद 

बिहार शरीफ (अविनाश पांडेय)। घर में डकैतों ने तांडव मचा रखा था। पांच डकैत बारी-बारी से घर के कीमती सामान लूट रहे थे। पीड़ित भय और खौफ के मारे वही पर थे। इसी बीच नालंदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। एक डकैत को रंगे हाथ धर दबोचा। जबकि चार अन्य डकैत की गिरफ्तारी छापेमारी टीम ने पूरी की। घर से लूटे गए 82000 नकद सहित अन्य सभी कीमती सामान पुलिस ने जप्त कर लिया।

मामला नालंदा जिले के बेन थाना अंतर्गत बसंतपुर गांव का है। सदर एसडीपीओ राजगीर ने बताया कि 15 फरवरी की देर रात्रि बेन थाना अंतर्गत बसंतपुर गांव निवासी बेवी देवी पति रमाकांत सिंह के घर में डकैती होने की सूचना वेन थानाध्यक्ष को मिला। थानाध्यक्ष द्वारा मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देते हुए अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां थानाध्यक्ष ने रंगे हाथ एक डकैत को धर दबोचा।

जबकि अन्य की गिरफ्तारी छापेमारी टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार होने वालों में इस्लामपुर थाना क्षेत्र के हरवंश बीघा गांव निवासी अरविंद सिंह के पुत्र अनमोल कुमार उर्फ अनमोल राज, इस्लामपुर थाना क्षेत्र के हरवंश बीघा गांव निवासी सुनील सिंह का 20 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार उर्फ गोलू, इस्लामपुर थाना क्षेत्र के हरवंस बीघा गांव निवासी सुबोध सिंह का 20 वर्ष से पुत्र अजीत कुमार उर्फ गिरधारी एवं इस्लामपुर थाना क्षेत्र के हरबंस बीघा गांव निवासी शंकर सिंह का 20 वर्षीय पुत्र विकु कुमार शामिल है।

एसडीपीओ ने बताया कि बेन थानाध्यक्ष विकास कुमार द्वारा घटनास्थल से ही अरविंद सिंह के पुत्र अनमोल कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के तत्काल बाद की गई छापेमारी में घर से लूटे गए सभी तरह के कीमती सामान सहित 82 हजार नकद बरामद कर लिया गया है।  छापेमारी में राजगीर सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार जिला खुफिया प्रभारी आलोक कुमार एवं वेन थानाध्यक्ष विकास कुमार की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *