दिनारा राजद विधायक विजय कुमार मंडल की धर्मपत्नी का निधन, कार्यकर्ताओं में शोक

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

कोचस (रोहतास): दिनारा विधानसभा के वर्तमान राजद विधायक विजय कुमार मंडल की धर्मपत्नी विंध्याचली देवी की दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल से डॉक्टर डिस्चार्ज कर दिया। जिसमें कोचस आने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। आज जैसे ही उनका शव कोचस के ओझवलिया गांव में पहुंचा उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बताया गया है कि विधायक पत्नी बहुत दिनों से हृदय रोग से ग्रसित चल रही थी। जिसमें दिल्ली के गंगा राम हॉस्पिटल में इलाज चल रही थी।

जहा डॉक्टर ने उनकी स्थिति नाजुक बताते हुए अस्पताल से डिस्चार्ज किया, तभी गांव आने के क्रम में बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत के बाद उनके पार्थिक शरीर को लखनऊ से कोचस लाया गया। साथ ही मौत की सूचना मिलते ही गांव के लोगों व समर्थकों में मातम छाई है। वही श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह, शिक्षक विजय कुमार, कांग्रेस नेता मुन्ना पासवान, सुरेंद्र दुबे, रविंद्र पाठक, रामप्रवेश यादव, पूर्व मुखिया धनंजय यादव, सहाबाद क्षेत्र समाजसेवी अनिल सिंह यादव, समेत दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें