बक्सरबिहार

दरभंगा में राज्य स्तरीय विद्यालय कबडडी अंडर 19 (बालिका) खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

बक्सर। नोडल पदाधिकारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार खेल विभाग, बिहार पटना एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के खेल कार्यक्रम 2024-25 के निर्देशन में दरभंगा में राज्य स्तरीय विद्यालय कबडडी अंडर 19 (बालिका) खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 10.09.2024 से दिनांक 15.09.2024 तक आयोजित किया गया है।

जिसमें राज्य स्तरीय विद्यालय कबडडी अंडर 19 (बालिका) खेलकूद प्रतियोगिता की टीक को दरभंगा के लिए पोशाक देकर रवाना किया गया। जिलें के चयनित खिलाडी अंडर 19 रितु कुमारी, रौशनी कुमारी, प्रियांशु कुमारी, खुशबू कुमारी, सलोनी कुमारी, ज्योति कुमारी, शिवानी कुमारी, सीमा कुमारी, श्रुती कुमारी, निक्की कुमारी, गोल्डी कुमारी, प्रतिमा कुमारी टीम प्रबंधक के रूप में कोमल कुमारी एवं टीम प्रभारी के रूप में श्री आलोक कुमार को बनाया गया है।

उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर के द्वारा सभी खिलाड़ियों एवं टीम प्रभारियों को शुभकामनाएँ के साथ रवाना किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *