
बक्सर। कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में नगर भवन बक्सर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ उप विकास आयुक्त बक्सर, डॉ महेंद्र पाल एवं अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
उप विकास आयुक्त बक्सर द्वारा बताया गया कि युवाओं में कलात्मक अभिरुचि को जागृत करने, उनके सृजनात्मक अव्यय को प्रोत्साहन देने एवं प्रेरित करने के लिए जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें विभिन्न विधाओं में जिले के कलाकार अपनी सृजनात्मक क्षमता का परिचय दे रही हैं।
नगर भवन बक्सर में आज विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों के द्वारा अपनी मनोरम प्रस्तुति दी गई। डुमरांव के रितम दुबे एवं समूह, बक्सर के शालिनी एवं समूह द्वारा समूह लोक नृत्य में प्रस्तुति दी गई। रितम दुबे, रोशनी कुमारी गुप्ता, श्रेया एवं पलक द्वारा एकल शास्त्रीय नृत्य में प्रस्तुति दी गई।
सोनी कुमारी, श्रेयांश कुमार, विश्वास वर्मा, शांभवी कुमारी एवं रंजीत कुमार राजनीत द्वारा एकल शास्त्रीय गायन में प्रस्तुति दी गई। राज कुमार एवं समूह द्वारा लघु नाटक में प्रस्तुति दी गई। अभिषेक कुमार द्वारा बांसुरी वादन एकल में प्रस्तुति दी गई। कुमकुम केसरी द्वारा एकल लोक नृत्य में प्रस्तुति दी गई।
मधु कुमारी, प्रिंस कुमार, आकृति कुमारी, कृष्ण प्रजापति, बिट्टू प्रजापति एवं शहबाद अली द्वारा चित्रकला एवं मूर्ति कला में प्रस्तुति दी गई। शेष कलाकारों द्वारा दिनांक 28.07.2024 को 11:00 बजे से नगर भवन बक्सर में प्रस्तुति दी जाएगी। तदोपरांत निर्णायक मंडल के सदस्य द्वारा निर्धारित मापदंडों पर कलाकारों की प्रस्तुति का मूल्यांकन कर परिणाम तैयार किया जाएगा।
जिला प्रशासन के उपस्थित पदाधिकारी में रवि भूषण, प्रतिमा कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र पांडे, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नाजिश अली के साथ-साथ दशकों में डॉ मनीष कुमार शशि, अनुराग मिश्रा, अनीता यादव, बृजेश कुमार चौबे, महिमा साक्षी, मोनिका कुमारी, विजयलक्ष्मी, रवि रंजन चौबे ,पुतुल कुमारी, देवकी कुमारी, सुनीता कुमारी, सुरेंद्र प्रसाद इत्यादि उपस्थित थे।