जिला पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर राज्य स्तरीय विद्यालय वुशु (बालिका) अंडर 17/19 खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 का हुआ शुभारंभ

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

बक्सर : कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वाधान में एवं जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा राज्य स्तरीय विद्यालय वुशु (बालिका) अंडर 17/19 खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन दिनांक 07.11.2023 से दिनांक 09.11.2023 तक नगर भवन बक्सर में निर्धारित किया गया है.

इस क्रम में मंगलवार को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल द्वारा नगर भवन बक्सर में राज्य स्तरीय विद्यालय वुशु (बालिका) अंडर 17/19 खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया. जिला पदाधिकारी द्वारा वहाँ उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए शुभकामना दिया गया एवं बक्सर जिलें के राष्ट्रीय/अर्न्तराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया.

उप विकास आयुक्त महोदय के द्वारा सभी खिलाड़ियों, टीम प्रभारी एवं टीम प्रबंधक को संबोधित किया गया. सर्वप्रथम दोनों ग्रुप के सभी खिलाड़ियों का तकनीकी पदाधिकारियों द्वारा वनज लिया गया. तत्पश्चात नोडल पदाधिकारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर ने सम्मानित सभी अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया गया.

प्रतियोगिता के सफल संचालन आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अशोक कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, संजय कुमार, जितेन्द्र मिश्र, सत्येन्द्र कुमार सिंह, वशिष्ठ प्रसाद, शामा परवीन, उर्मिला कुमारी, अंजु कुमारी, उषा मिश्रा, सावित्री सिंह, पूजा कुमारी, कालिन्दी कुमारी, ममता कुमारी,

- Advertisement -

नीतिश कुमार, मदन राम, कार्यपालक सहायक चंदन कुमार, कार्यालय लिपिक एवं श्री रोहित कुमार, एकलव्य प्रशिक्षक इत्यादि उपस्थित थे. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर एवं जिला वुशू संघ अध्यक्ष उपस्थित थे।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें