जलभरी व शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ जीयर स्वामी जी महाराज के नेतृत्व में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

नावानगर। रूपसागर में जलभरी के साथ जीयर स्वामी जी महाराज द्वारा होने वाले लक्ष्मी नारायण महायज्ञ आरम्भ हो गया। जलभरी सह शोभा यात्रा गुंजाडीहारी, भटौली, नावानगर गांव होते हुए पंचधरवा के पास मलई नदी के तट पर पहुंचा। जहां भक्तों द्वारा नदी का पवित्र जल कलश में भरकर पुनः यज्ञ मंडप तक पहुचे। शोभायात्रा को आकर्षक बनाने के लिये बाजा के साथ हाथी, घोड़ा, उट को शामिल किया गया था। जलभरी सह शोभायात्रा में रूपसागर के अलावे नावानगर, भटौली, गूँजडीहरी समेत दर्जनों गांव के लोग शामिल हुए।

यज्ञ समिति के मनोज सिंह, उमा पाण्डेय, बबलू सिंह ने बताया कि 2 जनवरी को अरणी मंथन व मंडप प्रवेश के बाद यज्ञ प्रारंभ हो जाएगी। आगामी 6 जनवरी 2023 को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ यज्ञ का समापन हो जाएगा। नदी में पूजा अर्चना के बाद हजारों की संख्या में पहुचे। भक्तों द्वारा कलश में जल लेकर वापस यज्ञ मण्डप तक पहुचे। शोभायात्रा में पहुचे अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र देकर ग्रामीणों द्वारा किया गया। शोभा यात्रा नदी से वापस यज्ञ मण्डप तक पहुचा। इसके बाद भक्तों द्वारा जल मंडप में रखकर परिक्रमा कर शोभा यात्रा का समापन किया। मौके पर यज्ञ समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहें।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें