बक्सरबिहार

चेहल्लुम व श्री कृष्ण जन्माष्टमी के विधि व्यवस्था को लेकर डीएम ने बैठक, दिए गए आवश्यक निर्देश

बक्सर : जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के द्वारा चेहल्लुम एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी के संबंध में विधि व्यवस्था की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई।

अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव को सोशल मीडिया पर निरंतर निगरानी रखने, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमरांव को पर्याप्त साफ सफाई कराने, संबंधित पदाधिकारियों को पर्व को लेकर नियमानुसार निरोधात्मक आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही सिविल सर्जन बक्सर एवं कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर को आवश्यक निर्देश दिए गए।

अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव, सभी थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी को अपने प्रखंड अंतर्गत शांति समिति की बैठक कराने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पर्व को देखते हुए मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

बैठक में सिविल सर्जन बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमराव, विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *