किसान की पुत्री प्रियंका ने बीपीएससी ऑडिटर परीक्षा में पाई सफलता

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

दावथ (रोहतास). दावथ प्रखंड के हीरापुर निवासी भारत सिंह एवं सुमन देवी की पुत्री प्रियंका कुमारी बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा ऑडिटर पद की ली गई परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। जिससे परिवार जनों तथा गांव वासियों में खुशी का माहौल है। बता दें कि शुक्रवार की शाम बिहार लोक सेवा आयोग के ऑडिटर पद का फाइनल परिणाम घोषित किया गया। जिसमें कुल 366 अभ्यर्थी सफल हुए।

प्रखंड के हीरापुर गाँव की रहने वाली प्रियंका कुमारी बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा प्रकाशित की गई परीक्षा परिणाम में 258 वां स्थान प्राप्त की। परिजनों ने बताया कि प्रियंका की प्रारंभिक पढ़ाई लक्की चिल्ड्रेन एकेडमी दावथ से हुई थी। वही मैट्रिक प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय दावथ से करने के बाद ए एस कॉलेज बिक्रमगंज से इंटर इण्टर,व मगध महिला काँलेज पटना से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

बता दे कि प्रियंका के पापा एक किसान है जबकि माता एक कुशल गृहणी है। ग्रामीण परिवेश में रहकर ही प्रियंका ने यह सफलता अर्जित की है। प्रियंका के शिक्षक भरत प्रसाद गुप्ता,चारों धाम मिश्रा,धनेश कुशवाहा, प्रदीप गिरी सहित कई लोगों ने उसकी सफलता पर खुशी व्यक्त किया है।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें