एमपी उच्च विद्यालय में एक दिवसीय वॉलीबॉल अन्डर-15 (बालक वर्ग) चयन प्रतियोगिता का आयोजन
बक्सर। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में एमपी उच्च विद्यालय, बक्सर में पटना प्रमंडल द्वारा एक दिवसीय वॉलीबॉल अन्डर-15 (बालक वर्ग) चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस चयन प्रतियोगिता में पटना प्रमंडल के कुल 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। चयनकर्ता के रूप में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना द्वारा प्रतिनियुक्त श्री अविनाश कुमार (एनआईएस), जितेन्द्र कुमार एवं रोहित कुमार के देख रेख में खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी बिहार प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में पटना प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बिहार में वॉलीबॉल खेल को बढ़ावा देना साथ ही बिहार के जो भी प्रतिभावान एवं होनहार खिलाड़ी हैं उनका चयन कर उन्हें अलग से प्रशिक्षित करना है।
इस चयन प्रतियोगिता में नोडल पदाधिकारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर, अशोक कुमार, सत्येन्द्र कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, संजय कुमार, शारीरिक शिक्षक, मदन राम एवं चंदन कुमार, कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।