बेंगलुरु:

सुनील शर्मा शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के मुख्य कार्यवाह मनोनीत, समाज में हर्ष की लहर

बेंगलुरु: शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज बेंगलुरु की आम सभा बुधवार देर सायं शहर के क्लासिपालया में आयोजित हुई। बैठक में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के चिर प्रतीक्षित सपने, अपने आराध्य भुवन भास्कर भगवान के मंदिर निर्माण के लाभार्थी शर्मा परिवार के सुनील शर्मा द्वारा समाज के प्रति किये जा रहे कार्यों की समग्र समाज ने सराहना करते हुए करतलध्वनि से भूरि-भूरि प्रशंसा कर साधुवाद ज्ञापित किया।

आम सभा मे उपस्थित समाज के सैकड़ों लोगों ने वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा समाज के कार्यों में उदासीनता जताने पर समाज ने उक्त कार्यकारिणी के प्रति अविश्वास प्रस्ताव पारित कर एकस्वर में निर्विरोध रूप से आगामी चुनाव तक समाजसेवी सुनील शर्मा को मुख्य कार्यवाह के पद पर मनोनीत कर नवाजा गया।

आगामी चुनाव तक शर्मा को अपनी कार्यवाहक कार्यकारिणी मनोनीत करने हेतु अधिकृत किया गया। समाजसेवी शर्मा के मुख्य कार्यवाह मनोनीत होने पर समाज में हर्ष की लहर छा गयी लोगो ने शर्मा का माल्यार्पण कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी

इस मौके जेठमल शर्मा, जयप्रकाश भोजक, सुरेश शर्मा, बाबूलाल पांचेटिया, धर्मेश भोजक, चेतन शर्मा, बाबूलाल बेड़ा, किशोर शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, हुकमचंद, विजयकुमार, जितेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, अरुण शर्मा, अशोक शर्मा, भूपेश कश्यप, भरत शर्मा, ललित शर्मा सहित सैकड़ों लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *