बक्सरबिहार

लोक सभा आम निर्वाचन : समीक्षोपरांत कुल 15 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र सही, 12 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र में त्रुटि

बक्सर। एके जॉय, भाप्रसे सामान्य प्रेक्षक 33-बक्सर लोक सभा आम निर्वाचन क्षेत्र की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी की अध्यक्षता में नाम निर्देशन करने वाले कुल 27 अभ्यर्थियों से प्राप्त कुल 44 नाम निर्देशन पत्रों की क्रमवार संवीक्षा समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।

समीक्षोपरांत कुल 15 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र सही पाया गया, जिसे स्वीकृत किया गया। स्वीकृत अभ्यर्थियों की विवरणी निम्नवत हैः-

  1. आनंद मिश्र, निर्दलीय।
  2. ददन यादव, निर्दलीय।
  3. निरंजन कुमार राय, निर्दलीय।
  4. सुधाकर मिश्रा, निर्दलीय।
  5. सुधाकर सिंह, राष्ट्रीय जनता दल।
  6. मिथिलेश कुमार तिवारी, भारतीय जनता पार्टी।
  7. राम स्वरूप चौहान, निर्दलीय।
  8. अखिलेश कुमार पाण्डेय, निर्दलीय।
  9. राजू सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी।
  10. निर्भय यादव, निर्दलीय।
  11. सुनील कुमार दूबे, भारतीय जागरण पार्टी।
  12. हेमलता, जागरूक जनता पार्टी।
  13. भगवान सिंह यादव, निर्दलीय।
  14. अनिल कुमार, बहुजन समाज पार्टी।
  15. आनंद मिश्रा, निर्दलीय।

इसके अतिरिक्त 12 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र में त्रुटि पाये जाने के फलस्वरूप अस्वीकृत किया गया। जिसकी विवरणी निम्नवत हैः-

  1. अरविन्द कुमार पाण्डेय, निर्दलीय।
  2. अमरेन्द्र कुमार, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी।
  3. रजनिश कुमार तिवारी, समता पार्टी।
  4. धीरेन्द्र कुमार सिंह, निर्दलीय।
  5. भीम कमकर, निर्दलीय।
  6. रजिन्द्र गोड, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी।
  7. अजय कुमार सिंह, निर्दलीय।
  8. रिजवान खान, निर्दलीय।
  9. ताफीर हुसैन, हिन्दुस्तान विकाश दल।
  10. अनिल कुमार सिंह, वोटर्स पार्टी इन्टरनेशनल।
  11. प्रमोद मिश्रा, निर्दलीय।
  12. सूरज प्रकाश राम, संयुक्त किसान विकास पार्टी।

स्वीकृत सभी 15 अभ्यर्थियों को दिनांक 17.05.2024 के अपराहन 03:00 बजे तक अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना के साथ-साथ दिनांक 17.05.2024 के अपराहन 03:00 बजे प्रतीक आवंटन की सूचना हस्तगत कराया गया। इसके साथ ही समीक्षा की कार्यवाही समाप्त की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *