रेड क्रॉस ने किया सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

डुमरांव. भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला उप शाखा डुमरांव द्वारा छठिया पोखरा स्थित अपने कार्यालय पर पीड़ित मानवता की सेवा के संदेश के साथ कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को कंबल रूपी मानवता का चादर ओढ़ाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एएसपी राज उपस्थित रहे। वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रेड क्रॉस सचिव डा. बालेश्वर सिंह तथा संचालन आजीवन सदस्य राजीव रंजन सिंह ने किया। कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एएसपी राज ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं होता।

पीड़ितों की सेवा करना एक महान कार्य है, जिसके लिए रेड क्रॉस के सदस्य साधुवाद के पात्र हैं। वहीं उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस पीड़ितों एवं जरूरतमंदो की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है, चाहे वो कोरोना संक्रमण काल हो या कोई प्राकृतिक आपदा। कार्यक्रम में आगत अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए रेड क्रॉस सचिव डा. बालेश्वर सिंह ने कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला उप शाखा डुमरांव द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा का यह कारवां आगे भी जारी रहेगा ।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों में रेड क्रॉस बक्सर के पूर्व चेयरमैन डा. आशुतोष कुमार सिंह, वरीय सदस्य राजेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष विमलेश पाण्डेय, डा. राजेश कुमार, मोहन सिंह, पूर्व मानद सचिव मोहन गुप्ता, डा. विनीता सिंह, त्रिलोकी मिश्रा, डा. मनीष कुमार शशि, उमेश गुप्ता, मोहन चौधरी, सुरेंद्र राय, विमलेश सिंह, पशुपतिनाथ सिंह, दीपक यादव, अभिनंदन मिश्रा, प्रभुनारायण पाण्डेय, रेखा देवी, शारदा देवी, उमेश कुमार, अखिलेश यादव, जयशंकर सहित अन्य शामिल थे ।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें