spot_img

राममय हुआ भगवान श्रीराम की कर्मभूमि बक्सर, दिव्य-भव्य शोभायात्रा से सनातन संस्कृति समागम की शुरुआत

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

बक्सर : भगवान श्रीराम की कर्मभूमि सिद्धाश्रम बक्सर रविवार को राममय हो गई। सड़कों, गलियों में श्रीराम की गूंज से गुंजायमान हो उठी। श्रीराम कर्मभूमि न्यास के तत्वावधान में इसके साथ ही 9 दिवसीय सनातन संस्कृति समागम का शुभारंभ हो गया।
स्थानीय सांसद सह समागम के संयोजक केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे शोभायात्रा को समागम स्थल माता अहिल्या धाम अहिरौली से निकलने के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु साथ हो चले। 500 से अधिक छोटी बड़ी गाड़ियों के साथ शोभायात्रा निकली। हर तरफ जय श्री राम के नारे लग रहे थे। श्रद्धालुओं ने फूल बरसा कर उत्साह बढ़ाया। बक्सरवासियों का उत्साह देखते बन रहा था। हर तरफ हर्षोउल्लास का माहौल था।

शोभायात्रा यात्रा नगर आदि में भ्रमण करते हुए वापस माता अहिल्या धाम अहिरौली पहुँची। 15 किलोमीटर की यात्रा 4 घँटे में पूरी हुई। आगे आगे 5 रथों पर भगवान राम जी का परिवार, भगवान वामन, महर्षि विश्वामित्र व अन्य ऋषि मुनियों की झांकियां थी। जो आकर्षण का केंद्र था। श्रीराम कर्मभूमि यात्रा रथ भी साथ साथ चल रही थी। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि समागम बक्सर के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक महत्व को विश्व पटल पर लाने में अहम भूमिका निभाएगी। यह धर्म की नगरी है। भगवान के अवतार व कर्म की नगरी है। बक्सर की दिव्यता को बढ़ाने का बक्सर वासियों ने संकल्प ले लिया है। बक्सर प्रमुख धार्मिक केंद्र के रूप में उभरेगा।

पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में सोमवार से यज्ञ का शुभारंभ

सोमवार से पूज्य श्री जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में श्रीलक्ष्मी नारायण यज्ञ का शुभारंभ होगा। पूज्य श्री जीयर स्वामी के सानिध्य में धर्म संसद अंतर्राष्ट्रीय संत सम्मलेन का आयोजन 8 नवम्बर को होगा। इसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भगवत होंगे। 8 नवम्बर को विश्व प्रसिद्ध गायक कलाकार कैलाश खेर प्रस्तुति देंगे। इसके पूर्व 7 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा देव दिवाली के शुभ अवसर पर बक्सर इतिहास रचेगा। भगवान श्री राम की 11 लाख दीयों से पराक्रमी आकृति तैयार की जा रही है। इसके साथ ही 3 लाख दीये से विभिन्न गंगा घाटों को सजाया जाएगा। पदम् विभूषण जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज का आगमन सोमवार की सुबह होगा।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें