spot_img

मुख्यमंत्री ने ‘समाधान यात्रा‘ के क्रम में बक्सर जिले में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

बक्सर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को ‘समाधान यात्रा‘ के क्रम में बक्सर जिले का भ्रमण कर विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। यात्रा केे दौरान मुख्यमंत्री ने बक्सर जिलान्तर्गत चक्की प्रखंड के हेनवा ग्राम स्थित वार्ड संख्या 11 मेें महादलित बस्ती का भ्रमण कर हर घर नल जल योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाइट योजना, हर घर तक बिजली सहित विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत जीर्णोद्धार किये गए तालाब का निरीक्षण कर तालाब के चारों तरफ वृक्षारोपण कराने एवं सीढ़ीनुमा घाट बनवाने हेतु जिलाधिकारी को निर्देश दिया। हेनवा ग्राम में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार महादलित विकास मिशन के तहत संचालित रविदास किशोरी समूह की बालिकाओं से बात की एवं ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना के लाभार्थियों के बीच मुख्यमंत्री ने बैट्री चलित ट्राई साइकिल का वितरण किया। बक्सर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, जीविका समूह, उद्योग विभाग एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के लाभुकों कों मुख्यमंत्री ने सांकेतिक चेक प्रदान किया। जिला निबंधन कार्यालय में जीविका दीदियों द्वारा संचालित की जानेवाली ‘दीदी की रसोई’ का चाभी एवं सतत् जीविकोपार्जन योजना का किट मुख्यमंत्री ने लाभुकों को प्रदान किया।पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहां कि हमलोग अलग-अलग जिले में जाकर जो काम कराया जा रहा है उसको देख रहे है। आगे क्या किया जाना चाहिए, उसका भी हमलोग आंकलन कर रहे है। यहां काफी बढ़िया ढ़ंग से काम कराया गया हैै। जीविका दीदीयां बेहतर कार्य कर रहीं हैं। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत कराये जा रहे कार्यो को भी हमने देखा है, इसको लेकर हमने अधिकारियों को सुझाव भी दिया है। यात्रा के दौरान हमलोग लोगों की राय को भी जानते हैं। यदि उनको कोई समस्या है तो उसको भी सुनते है। यही सब जानना हमारी यात्रा का उद्देश्य है, ताकि इलाकों को और आगे बढ़ाया जा सके। गरीब-गुरबा तबके के इलाके में जाकर हम देख रहे हैं कि सरकार की योजना का कितना लाभ यहां तक पहुंचा है। विकास का मतलब है पिछडे़ इलाके को आगे बढ़ाना। यात्रा के दौरान हमलोग लगातार लोगों से मिल रहे है। जिन लोगों को कोई समस्या है वे लोग उसकी जानकारी मुझे दे रहे है। हमारे साथ-साथ सारे अधिकारी भी चल रहे है। समस्या की जानकारी मिलने पर हम अधिकारियों को निर्देश दे देते हैं कि इन समस्याओं का समाधान कीजिए। हमलोग एक-एक चीज को देख रहे हैं।सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कौन क्या बोलता है इस पर मेरा कोई ध्यान नहीं है। हम इसे नहीं देखे है। हम अभी घूम रहे हैं। लौट कर जाने के बाद हम एक-एक चीज को देखते है। राजद के द्वारा सुधाकर सिंह को नोटिस दिये जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहां कि वो तो ठीक ही है। सब बातें आप लोगों को मालूम ही है। इसके पश्चात् बक्सर जिलान्तर्गत प्रखंड सिमरी के उच्च विद्यालय कठार के निकट किसानों द्वारा जैविक तकनीक के माध्यम से की गई केले की खेती का मुख्यमंत्री ने मुआयना किया। डुमरांव फार्मर प्रोड्यूसर उत्पादक संगठन, रविदास बाबा फार्मर प्रोड्यूसर उत्पादक संगठन, दियारांचल एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर उत्पादक संगठन, निर्भर एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर उत्पादक संगठन एवं बिहार जैविक कॉरिडोर योजना अंतर्गत प्रतिवर्ष अनुदान पाने वाले किसानों द्वारा जैविक तरीके से उपजायी गयी मशरूम, मटर, टमाटर, अमरूद, पपीता, केला सहित अन्य उत्पाद से संबंधित लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने मुआयना कर किसानों से बातचीत की। किसानों ने जैविक तरीके से की गई खेती से होने वाले लाभ एवं अपना अनुभव मुख्यमंत्री से साझा किया।कृषि सचिव एन सरवन कुमार को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जैविक उत्पादों के भंडारण एवं उनके विपणन का प्रबंध करें ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि घोड़परास एवं अन्य जानवरों से फसलों को होनेवाले नुकसान से बचाव हेतु किसानों को सहूलियत प्रदान करने की व्यवस्था सुनिश्चत करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैविक तरीके से यहां काफी अच्छी खेती हुई है, इससे लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा और किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी।पत्रकारों से बात करते हुए बिहार में जैविक खेती के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहां कि जैविक खेती शुरु करने को लेकर हमने कई वर्ष पहले ही कहा था। आज हम जैविक खेती देखनेे के लिए आ गये है। यहां पर काफी अच्छी जैविक खेती हुई है। जैविक खेती को लोग काफी पसंद कर रहें हैं। जैविक खेती से लोगों की आमदनी काफी बढ़ेगी। जंगली जानवरों सें फसल को होनेवाले नुकसान से बचाने को लेकर सरकार किसानों की मदद करेगी। हाजीपुर के बाद बक्सर मे बड़े पैमाने पर केला लगाये जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो बहुत ही अच्छा लग रहा है। बक्सर खेती के लिए मशहूर जगह है। यहां धान के साथ सब चीजों की खेती होती है। गंगा नदी के किनारे वाले सभी इलाको में जैविक खेती कराने को लेकर हमलोेग शुरु से कहते रहे है। अब इन इलाकों में हो रही जैविक खेती को देखकर अच्छा लग रहा है। जैविक खेती की सुरक्षा को लेकर सरकार किसानों की मदद करेंगी।काफी पढ़े लिखे लोग भी अब खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं यह देखकर अच्छा लग रहा है। हमारा शुरु सेे ही प्रयास रहा है कि लोगों की स्थिति को बेहतर किया जाये। बिहार में पहले की तुलना में खेती बढ़ी है। जैविक खेती से होने वाले उत्पादन को खाने से लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा भी रहेगा। लोगों को बीमारी कम से कम होगी, लोग स्वस्थ्य रहेंगे। वर्ष 2008 मे हीहमलोगों ने बिहार में कृषि रोडमैप पर काम करना शुरु कर दिया था। अभी चौथे कृषि रोडमैप को लेकर तैयारी चल रही है। अभी एक बार और पूरे बिहार के किसानों के साथ संवाद कर चौथे कृषि रोड मैप को अंतिम रुप दिया जायेगा। इसी साल के अप्रैल से चौथा कृषि रोड मैप लागू हो जायेगा। लोगों के बीच नही जाने के विपक्ष के आरोप पर मुख्यमंत्री ने कहां कि हम शुरु से ही लोगों केे बीच जाते रहे है। एमएलए, एमपी, केंद्र सरकार में मंत्री रहने के दौरान भी हम लगातार जनता के बीच जाते रहे है। अभी बिहार के लोगों का काम करने के दौरान भी हम लगातार लोगों के बीच जाते रहते है।लोगों के बीच जाने से ही आयडिया होता है लोगों के लिए और क्या काम करना चाहिए। कही से कोई समस्या सामने आती है तो हम उसको लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा करते है और उनको सुझाव देते है। जो काम हो रहा है उसको देखना और आगे क्या बेहतर किया जा सकता है उसकी जानकारी लेना ही हमारी यात्रा का मकसद है। समाधान यात्रा के दौरान हम जहां भी जाते सभी जगहों पर लोगों का काफी स्नेह मुझे मिल रहा है। यात्रा के दौरान किसानों के साथ भी काफी अच्छा संवाद हुआ है। किसानों की स्थिति और बेहतर हो इसको लेकर शुरु से हम लोगों का प्रयास रहा है। किसानों के पैदावार को बेचने को लेकर ससमय बाजार की व्यवस्था होनी चाहिए। हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुुंचाने को लेकर हमलोग काम कर रहे है। किस इलाकों में किस चीज की बेहतर खेती हो सकती है इसको लेकर भी हमलोग काम कर रहे हैं। आनेवाले समय में बिहार के किसानों को काफी फायदा होगा।बिहार में 75 प्रतिशत लोग खेती पर निर्भर है। खेती में लगे सभी लोगो के लिए हमलोग काम करते हैं। लोगों की आमदनी बढ़ेगी तो आगे बढे़गी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के अधिकतम लोग शराबबंदी के पक्ष में है। कुछ लोग तो किसी चीज के खिलाफ में होते ही है, ऐसे लोगों को भी समझाने का प्रयास करते रहना चाहिए। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता तो इसका काफी विकास होे जाता।अभी कई काम बिहार सरकार को खुद करनी पड़ती है। अगर विशेष राज्य को दर्जा मिल जाता तो बिहार इतना विकसित हो जाता जिसकी कल्पना आप नहीं कर सकते हैं। विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने के बावजदू हमलोग बिहार का विकास कर रहे है। पहले कई पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिया गया वैसे ही अभी भी देनी चाहिए। सभी पिछड़े राज्य विकसित हो जायेगे तो देश विकसित हो जायेगा। विकसित राज्य से आनेवाले लोग दूसरे राज्य की बात को समझ ही नहीं रहे है। वे जहां से आये है वह राज्य शुरु से ही विकसित था।बलबतरा गांव के समीप बने हेलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। भ्रमण के दौरान ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। भ्रमण के दौरान वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सह बक्सर जिले के प्रभारी मंत्री मो. आफाक आलम, विधायक शंभूनाथ यादव, विधान पार्षद राधाचरण साह, पूर्व मंत्री संतोष निराला, पूर्व मंत्री अजीत चौधरी, बिहार राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अंजुम आरा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, अनुसूचित जाति अनुसूचित/जनजाति कल्याण विभाग के सचिव दिवेश सेहरा, जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह मिशन निदेशक जल-जीवन-हरियाली अभियान राहुल कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था संजय सिंह, आयुक्त पटना प्रमंडल कुमार रवि, जिलाधिकारी बक्सर अमन समीर, पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें