बक्सरबिहार

महताब आलम बने लोजपा रा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव : अखिलेश जिला

कार्यालय मे आयोजित हुआ स्वागत समारोह

बक्सर. लोजपा रामविलास के जिला कार्यालय मे पार्टी जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता मे स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसका संचालन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नौशाद आलम ने किया। स्वागत समारोह के दौरान सभी पार्टी पदाधिकारीयो ने महताब आलम जी को अंगवस्त्र व फुल मालाओ से जोरदार स्वागत किया।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन को बिहार की सभी जाति धर्म की जनता पसंद कर रही है। जिसके चलते आज बिहार मे सबसे सर्वाधिक लोकप्रिय नेता चिराग पासवान है। खासकर बिहार के अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी आदरणीय चिराग पासवान जी मे अपना भविष्य देख रहे है। जिसके चलते अल्पसंख्यक समुदाय के लोग काफी संख्या मे लोजपा रामविलास से जुड रहे है।

महताब आलम के आने से बक्सर जिला मे लोजपा रामविलास का अल्पसंख्यक समाज मे काफी मज़बूती मिलेगी। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवमनोनीत अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव महताब आलम ने कहा की चिराग पासवान जी बिहार मे एक ऐसे नेता है जो सभी जाति धर्म को समान लेकर चलते है ।जिसके चलते आज बक्सर जिला मे दर्जनो अल्पसंख्यक नेता जो बहुजन समाज पार्टी, राजद व जद यू मे कार्य करते थे वो आज लोजपा रामविलास की सदस्यता ग्रहण की।

स्वागत समारोह मे उपस्थित पार्टी के प्रदेश सचिव संजय कुमार पासवान, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय उर्फ गोलु, विस्तार प्रमुख संजीव राय, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पासवान, जिला प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह, महताब अंसारी, नंदलाल बारी, सोनु सिंह, वसीम अंसारी, रमेश कुमार पाल, इरफान अंसारी, बाबा आजम, वसीम अहमद, नीरज कुमार, शुभम कुमार, नसीम खा, जाकीर अंसारी, रवि कुमार, इरशाद आलम, इजहार अंसारी आदि शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *