भाजपा बिहार प्रदेश के सह प्रभारी की आकस्मिक निधन, कार्यकर्ताओं ने किया शोक व्यक्त
बक्सर. भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के सह प्रभारी स्व.सुनील ओझा की आकस्मिक निधन से पार्टी को अपूरणीय छति हुई है. स्व.ओझा जी एक कर्मठ, मिलनसार एवं कुशल संगठनकर्ता थे. आज के परिवेश में स्व. ओझा जी को बिहार भाजपा के सहप्रभारी के रूप में बिहार में व्याप्त अराजकता, भ्रष्टाचार और जंगल राज पार्ट 2 से मुक्ति दिलाने की जिम्मेदारी पार्टी द्वारा सौंपी गई थी. उनके निधन से बिहार की जनता एवं भारतीय जनता पार्टी को गहरा आघात पहुंचा है.
स्व. ओझा बिहार के सह प्रभारी नियुक्त होने के पूर्व उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी के रूप में भी अपना योगदान दे चुके हैं, साथ ही साथ गुजरात विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं. उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी बक्सर के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, बक्सर लोकसभा के संयोजक राजवंश सिंह ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्वर्गीय ओझा के निधन पर गहरा दुख एवं संवेदना व्यक्त की है. साथ ही साथ भगवान से उनके आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की.
शोक संवेदना व्यक्त करने में रामकुमार सिंह, सतेंद्र कुंवर ,निर्भय राय, पूनम रविदास, इंद्रलेश पाठक, अनिल पांडेय, संत कुमार सिंह, मनोज कुमार पांडेय, इंद्रजीत बहादुर सिंह, मीना सिंह कुशवाहा, इंदु देवी, राजू कुशवाहा, श्रीमन तिवारी, अजय तिवारी, रेखा देवी, ओम ज्योति भगत, ज्वाला सैनी, तेज प्रताप सिंह छोटे, नवीन राय, जयप्रकाश राय, सौरभ तिवारी, अशोक राम आदि नेताओं ने स्वर्गीय ओझा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।