spot_img

प्रशासनिक एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा पंचायतों का भ्रमण कर की योजनाओं की जाँच

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

बक्सर : मुख्य सचिव, बिहार सरकार के पत्रांक 407 दिनांक 07.04.2022 द्वारा सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करने, इनके सतत अनुश्रवण एवं राज्य में न्याय के साथ विकास को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 14 दिसम्बर 2022 को प्रशासनिक एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा पंचायतों का भ्रमण कर योजनाओं की जाँच की जानी है। जांच किए जाने वाले विभिन्न योजनाओं इस प्रकार से हैं:- हर घर नल का जल, घर तक पक्की नली की योजना, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, चिकित्सा केंद्र, लक्षित जन वितरण प्रणाली की दुकानें, धान/गेहूं/दलहन अधिप्राप्ति केंद्र, ग्रामीण सड़क का निर्माण एवं अनुरक्षण, पंचायत सरकार भवन, एससी/एसटी/ओबीसी माईनोरिटी हॉस्टल, मनरेगा योजना आदि।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी बक्सर के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड के रघुनाथपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया।जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड के कांट पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड के बगेन पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड के गायघाट पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी बक्सर के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड के निमेज पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी नावानगर के द्वारा केसठ प्रखंड के रामपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी राजपुर के द्वारा केसठ प्रखंड के केसठ पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अंचलाधिकारी इटाढ़ी के द्वारा चौगाई प्रखंड के मुरार पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमराव के द्वारा चौगाई प्रखंड के नचाप पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी के द्वारा चौगाई प्रखंड के खेवली पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी केसठ के द्वारा केसठ प्रखंड के कतिकनार पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अंचलाधिकारी नावानगर के द्वारा चौगाई प्रखंड के चौगाई पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी चौगाई के द्वारा चौगाई प्रखंड के मसहरिया पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। इस प्रकार कुल 13 अलग-अलग प्रशासनिक एवं वरीय पदाधिकारियों के द्वारा अलग-अलग प्रखण्डों में पंचायतों के वार्डो में जाँच किया गया।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें