spot_img

पीएम मोदी ने भारत की राजनीति को ही नहीं बदला, विश्‍व में देश का मान भी बढ़ाया है : अश्विनी चौबे

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

बक्सर। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नया भारत पूरी दुनिया में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आज पूरी दुनिया भारत को घूमना, जानना और देखना चाहती है। पीएम मोदी ने भारत की राजनीति को ही नहीं बदला, विश्‍व में देश का मान भी बढ़ाया है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे बक्सर गंगा के पावन तट पर दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज ‘गंगा विलास’ पर स्विट्जरलैंड के पर्यटकों का अभिनंदन करते हुए उक्त बातें कही।

उन्होंने विदेशी पर्यटकों को बक्सर की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह भगवान श्रीराम की प्रथम कर्मस्थली है। यहां पर भगवान ने वामन अवतार लिया था। महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि रही है। उन्होंने भगवान श्रीराम और उनके भाई लक्ष्मण को शिक्षा दीक्षा दी थी। बक्सर कई ऐतिहासिक यादों को भी समेटे हुए हैं। इस सभी के बारे में उन्होंने पर्यटकों को अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने श्रीराम कर्मभूमि न्यास का पत्रक भी उन्हें सौपा। केंद्रीय मंत्री श्रीचौबे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह रिवर क्रूज यात्रा नदी किनारे स्थित शहरों में पर्यटन और रोजगार के दृष्टिकोण से मील का पत्थर साबित होगी। लंबे समय तक गंगा पट्टी के विकास को अवरुद्ध किया गया।

प्रधानमंत्री ने जो यह प्रयत्न किया है, यह पर्यटन को बढ़ावा देगा। नियमित रूप से देश विदेश की जनता भारत की ऐतिहासिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक झलक देख सकेंगे। नया भारत का स्वरूप भी उन्हें देखने को मिलेगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं ने रिवर क्रूज को लेकर नकारात्मक टीका टिप्पणी भी की थी। वे, वैसे लोग हैं, जिन्हें विकास से कोई लेना-देना नहीं है। रिवर क्रूज यात्रा भारत के पर्यटन के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल करेगा। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 3200 किलोमीटर की यात्रा से गंगा पट्टी किनारे शहरों के पर्यटन में एक नया अध्याय जुड़ेगा।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें