नालंदा : प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा राजगीर में प्रकाश पर्व उत्सव को लेकर की गई व्यवस्था की समीक्षा

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

बिहारशरीफ (अविनाश पांडेय) : प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि एवं पुलिस महानिदेशक पटना प्रक्षेत्र राकेश राठी ने राजगीर में आयोजित होने वाले गुरु नानक देव जी के 554 वें प्रकाश पर्व उत्सव के अवसर पर की गई तैयारियों की समीक्षा की। सबसे पहले उन्होंने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों के बारे में जानकारी ली तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश एवं सुझाव भी दिये। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि अब तक लगभग 600 श्रद्धालु राजगीर में आ चुके हैं। श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। लगभग 400 प्रवासी भारतीय श्रद्धालु राजगीर में पहुंचेंगे, इनमें से कुछ श्रद्धालु पहुंच भी चुके हैं।

आयोजन के संबंध में की गई व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए उनके आवासन स्थल से गुरुद्वारा एवं अन्य जगहों पर जाने के लिए 135 ई-रिक्शा का नि:शुल्क परिचालन कराया जा रहा है। साथ ही 50 ई-रिक्शा को रिजर्व में रखा है। सभी आवासन स्थल पर हेल्पडेस्क 24 घंटे कार्यरत है। गुरुद्वारा के सामने ही जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जो 24 घंटे कार्यरत है। सभी आवासन स्थल सहित कुल 12 स्थानों पर मेडिकल कैंप लगाया गया है। जिसमें अभी तक 300 से अधिक लोगों का सामान्य इलाज किया गया है। विधि व्यवस्था को लेकर 14 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा विधि व्यवस्था को लेकर 14 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिसकी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से लगातार की जा रही है। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई।

बैठक के उपरांत आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने नवनिर्मित गुरुद्वारा, नवनिर्मित नानक निवास एवं शीतल कुंड आदि का बारीकी से अवलोकन किया।उन्होंने संपूर्ण व्यवस्था को लेकर संतोष जताया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा, नगर आयुक्त तरनजोत सिंह, उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर एवं अन्य प्रतिनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img

संबंधित खबरें