नगर निकाय आम चुनाव निर्वाचन- 2022 का सफल संचालन के लिए मतदान दल के पदाधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

बक्सर : नगर निकाय आम निर्वाचन-2022 का सफल संचालन हेतु मतदान दल के पदाधिकारियों को एमपी हाई स्कूल बक्सर में विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न प्रखंडों से मतदान दल के पदाधिकारियों को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसमें मुख्य प्रशिक्षक के रूप में शिव प्रकाश राय उपस्थित रहें।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक तबरेज आलम ने बताया की इस बार नगर पालिका आम निर्वाचन-2022 का चुनाव ईवीएम मॉडल दो के द्वारा पार्षद, मुख्य पार्षद तथा उप मुख्य पार्षद का चुनाव होना है। जिसमें मतदान केंद्र पर कर्मियों की संख्या छह होंगे। पीठासीन पदाधिकारी पी-1, पी-2, पी-3ए, पी-3बी और पी-3सी रहेंगे। दूसरे प्रशिक्षक अंजनी ओझा द्वारा बताया गया कि मतदान पदाधिकारी पी-3ए वार्ड पार्षद के सीईओ तथा पीयूके प्रभारी होंगे।

पी-3बी उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद के ईवीएम के प्रभारी होंगे तथा पर्ची के संग्रहण कर्ता भी होंगे पी-3सी बायोमेट्रिक सिस्टम के प्रभारी एवं पीठासीन पदाधिकारी के तकनीकी कार्यों में सहयोग करेंगे। प्रशिक्षक के रूप में संजीव कुमार तिवारी, तबरेज आलम, जयशंकर सिंह, अंजना ओझा, चंदेश जी, विनय पांडे, मो. फिरोज आलम आदि शामिल रहें।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें