नगर एवं प्रखंड जदयू की हुई बैठक, आगामी 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर जयंती सफल बनाने पर हुई चर्चा

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

डुमरांव. नगर परिषद क्षेत्र के निजी सभागार में नगर एवं प्रखंड जदयू की एक संयुक्त बैठक हुई। जिसमें मुख्य रुप से बिहार प्रदेश द्वारा आयोजित आगामी 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर कि जयंती को सफल बनाने पर चर्चा हुई। इसमें अधिक से अधिक लोगों पटना पहुंचे और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजयचंद्र लोदी और संचालन नगर अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने किया। बैठक में जननायक के विचारधारा को अपनाने पर बल दिया गया। श्री लोदी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जो विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं. इसलिए उन्होंने कर्पूरी की राह को अपनाया।

श्री गुप्ता ने बताया कि आज बिहार में विकास की गंगा बही और बिहार के सभी सदन में अति पिछड़ा, पिछड़ा, दलित एवं गरीब वंचितों की आवाज बन कर्पूरी के सपने को पूरा करने का कार्य किया। कर्पूरी जी का सपना था शराबबंदी, जो जननायक जब मुख्यमंत्री थे. तभी शराबबंदी हुआ था. मगर संघियों ने सफल नहीं होने दिया और सरकार गिर गई। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जननायक के रास्तों पर चलकर कर्पूरी ठाकुर के सपने को पूरा करने का काम किया। मौके पर संजय चंद्रवंशी, महेंद्र राम, अमरेंद्र केवट, बिजली राम, विशोकानंद चंद, राम निवास कुशवाहा, लाल जी कुशवाहा, विमलेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रभुनाथ यादव, जंग बहादुर यादव, पारस चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, अरविंद कुशवाहा, गुड्डू सिंह, मो. आसिफ, छोटे अंसारी आदि मौजूद रहें।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें