डुमरांव. नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 22, सफाखाना रोड स्थित महादलित टोला में स्थानीय अंचलाधिकारी अंकिता सिंह के द्वारा बुधवार के शाम में पीड़ित परिवारों को 9800 रूपया का चेक और त्रिपाल उपलब्ध करवाया गया। बताते चले कि रविवार की देर रात किन्हीं अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई जो कि धीरे धीरे बगल की दो झोपड़ियों को भी राख कर बैठी। इस अगलगी की घटना में अनंत मुसहर, मुन्ना मुसहर व हरेंद्र मिश्रा का झोपड़ी जलकर राख हो गया। जिसमें कुछ नगदी सहित खाद्यान्न व वस्त्र थे। घटना की अगली सुबह वरिष्ट माले नेता संजय शर्मा द्वारा स्थल का दौरा कर अधिकारियों को सूचित किया गया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ मिलकर कागजी कार्यवाही पूरी की। जिसके बाद सीओ अंकिता सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को सहायता राशि व त्रिपाल उपलब्ध करवाया।