spot_img

जिला स्तरीय दक्ष प्रतियोगिता के दूसरे दिन एथलेटिक्स तथा ताइक्वांडो एवं बॉक्सिंग के प्रतियोगिता का आयोजन

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

बक्सर : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वाधान में एवं जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा जिला स्तरीय दक्ष विद्यालय (बालक/बालिका) U-14/17/19 खेल-कूद प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन दिनांक 28.02.2023 से 02.03.2023 तक एमपी उच्च विद्यालय बक्सर, किला मैदान बक्सर, इंडोर हॉल बक्सर, नगर भवन बक्सर में कराया जा रहा है।

आज प्रतियोगिता के दूसरे दिन श्री शशांक सिंह, नोडल पदाधिकारी/उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं के साथ साथ दक्ष प्रतियोगिता 2022 की शुरुआत की गई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन एथलेटिक्स तथा ताइक्वांडो एवं बॉक्सिंग के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कल दिनांक 2 मार्च 2023 को कबड्डी, खो खो, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, योगा, क्रिकेट एवं तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा।

जिला स्तरीय दक्ष प्रतियोगिता को सफल बनाते हुए शिक्षक श्री अशोक कुमार, श्री लाल साहब, श्री चंदन कुमार, श्री मदन राम, श्री अभिषेक कुमार सिंह, श्री संजय कुमार, श्री दयाशंकर पाल, श्री सत्येंद्र कुमार सिंह, श्री विपिन कुमार, श्री सरविंदर कुमार, श्री वशिष्ठ प्रसाद, श्रीमती ममता कुमारी, सुश्री प्रिया रंजन, श्री रोहित कुमार, जगनारायण सिंह, प्रियकांत सिंह, शलेश कुमार सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

आज प्रतियोगिता के दूसरे दिन का खेल परिणाम निम्नवत है:- U-14 100 मीटर (बालक) प्रथम मकसद अंसारी इटाढ़ी, U-14 100 मीटर (बालिका) प्रथम सीता कुमारी राजपुर, U-17 100 मीटर (बालक) प्रथम रोहित कुमार यादव सिमरी, U-17 100 मीटर (बालिका) प्रथम मनजीत कुमार ब्रह्मपुर, U-19 100 मीटर (बालक) प्रथम अमित कुमार यादव सिमरी, U-14 200 मीटर (बालक) प्रथम सुमित कुमार रजक राजपुर,

- Advertisement -

U-14 200 मीटर (बालिका) प्रथम अंजू कुमारी चौगाई, U-17 200 मीटर (बालिका) प्रथम खुशी कुमारी चौगाई, U-17 200 मीटर (बालक) प्रथम रोहित कुमार यादव सिमरी, U-19 200 मीटर (बालिका) प्रथम सिंपल कुमारी चौसा, U-19 200 मीटर (बालक) प्रथम मोहम्मद एजाज ब्रह्मपुर, U-14 400 मीटर (बालक) प्रथम ऋषिकेश कुमार सिंह बक्सर, U-14 400 मीटर (बालिका) प्रथम रजिया खातून चौसा,

U-17 400 मीटर (बालक) प्रथम अनुज कुमार सिंह बक्सर, U-17 400 मीटर (बालिका) प्रथम निकिता कुमारी बक्सर, U-19 400 मीटर (बालक) मोहम्मद एजाज ब्रह्मपुर, U-19 800 मीटर (बालक) प्रथम सूरज कुमार गुप्ता सिमरी, U-19 1500 मीटर (बालक) प्रथम दीपंकर पांडे नावानगर, U-17 3000 मीटर (बालक) प्रथम प्रीतम कुमार बक्सर,

U-14 600 मीटर (बालक) प्रथम मोनू कुमार नावानगर, U-14 600 मीटर (बालिका) प्रथम ज्योति कुमारी सिमरी, U-17 800 मीटर (बालक) प्रथम उपहार कुमार सिमरी, U-17 800 मीटर (बालिका) प्रथम उषा कुमारी इटाढ़ी, U-17 1500 मीटर (बालक) प्रथम प्रियव्रत पाण्डेय नावानगर, U-14 (बालक) लम्बी कूद प्रथम आशु दुबे चौसा एवं U-14 (बालिका) गोला फेंक प्रथम सुप्रिया कुमारी सिमरी हैं।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें