गांधी विचार मंच के अध्यक्ष रहें जंग बहादुर राजपुरिया के निधन पर आयोजित हुआ शोक सभा

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

बक्सर। गांधी विचार मंच के तत्वाधान में गुरुवार को कमलदह पोखर स्थित गांधी पार्क में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें गांधीवादी नेता एवं गांधी विचार मंच के अध्यक्ष जंगबहादुर राजपुरिया को श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता गांधी विचार मंच के कार्यकारी अध्यक्ष आयकर अधिवक्ता सुरेश संगम व संचालन हरिशंकर गुप्ता ने किया। इस मौके पर जंगबहादुर राजपुरिया के तैल्यचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया और दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।

उक्त अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश संगम ने कहां कि स्व. राजपुरिया के अनुयायी व सादगी जीवन व्यतीत करने वाले बहुत बडे सामाजिक कार्यकर्ता थे, जो अपने 95 वर्ष के उम्र मे भी अपनी सक्रियता बनाये रखे थे। श्रद्धांजलि सभा में डा. महेंद्र प्रसाद, निर्मल कुमार सिंह, अभिषेक जयसवाल, रवि वर्मा, अमित चैरसिया, मुन्नीलाल कांस्यकार, लक्ष्मण जायसवाल, राहुल कुमार, दिनेश जायसवाल, संदीप आर्य, प्रो. कमल बिहारी सिंह, रमेश कुमार, शोभित कुमार गुप्ता आदि लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर विचार प्रकट किया।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img

संबंधित खबरें