कोरानसराय थाना में एसआई के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

डुमरांव. अनुमंडल अंतर्गत कोरानसराय थाना के एसआई के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि कोरानसराय थाना में कार्यरत एसआई जगनरायन सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थनाध्यक्ष रंजीत कुमार के द्वारा की गई। बता दें पिछले डेढ़ वर्षों से श्री सिंह उक्त थाना में कार्यरत थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में आम लोगों की सेवा निष्ठापूर्वक की। मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि जगनरायन सिंह सहनशील स्वभाव के हैं। डेढ़ वर्ष इस थाना में उन्होंने अपना सेवा दी है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा सराहनीय रही। मौके पर एसआई कनिष्का तिवारी सहित अन्य थाना कर्मी उपस्थित थे।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें