spot_img

अखिल भारतीय विधवा दिव्यांग संघ महिला सुरक्षा सेना की प्रदेश अध्यक्ष बनीं अथमलगोला की प्रिया

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

बाढ़। अखिल भारतीय विधवा दिव्यांग संघ महिला सुरक्षा सेना के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला प्रखंड के रूपस दीन दयाल सिंह टोला निवासी महिला पत्रकार प्रिया कुमारी को उनकी सामाजिक कार्यों में अभिरुचि एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान को ध्यान में रखते हुए संस्था की बड़ी जिम्मेवारी सौंपते हुए बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस आशय का पत्र प्रिया कुमारी को सौंपा। जिसके अनुसार अखिल भारतीय विधवा दिव्यांग संघ महिला सुरक्षा सेना ट्रस्ट (रजि.) संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बिहार नियुक्त किया किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है कि प्रिया कुमारी संगठन की नीतियों को ध्यान में रखकर संगठन का विस्तार करेंगी।

साथ ही आप अपने प्रदेश की कार्यकारिणी एवं समस्त जिला के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति कर राष्ट्रीय कार्यालय को अवगत कराएंगे। उनकी इस नियुक्ति पर कई प्रबुद्धजन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें