डुमरांव. शनिवार को अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा ने शहीद पार्क के समीप सिटी हॉल में 101 जरूरतमंदों के बीच वितरीत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष, संयोजक, सचिव और संरक्षण मंडल सदस्य और कोषाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष अजय कुमार और मंच का संचालन केके गुप्ता ने किया। उपस्थित महासभाक के लोगों ने कहां गरीबों के सेवा से बढ़कर को उपकार नही है। संयोजक मोहन गुप्ता ने सभी आगत अतिथियों तथा मिडीया कर्मियों के साथ-साथ सभी सम्माननित लोगों का स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यकरणी के सभी सदस्यों के सहयोग से कंबल का विवरण किया गया।
संस्था के अध्यक्ष ने कहा की संस्था की ओर से यह पहली बार पीड़ित मानवता के लिए कंबल वितरण किया गया। इस प्रकार के कार्यक्रम करने के लिए समाज हमेशा तत्पर रहेगा। सभी वक्ताओ नंे इस कार्य की प्रंशसा किया। कार्यक्रम में रमेश कुमार रौनियार, विनय गुप्ता, सुरेश कुमार, मनोज गुप्ता, तुलसी प्रसाद, रौशन गुप्ता, कुश कुमार, रामबाबू गुप्ता, सुनील गुप्ता, सुरेश गुप्ता, उमेश कुमार, अजय कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, विनोद गुप्ता सहित कार्यकरणी के सभी सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
